{"_id":"6a04c5441e53ea14ed021e87","slug":"three-injured-in-collision-between-two-bikes-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-150467-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों के टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों के टक्कर में तीन घायल
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। बखिरा थाना क्षेत्र के राजेडीहा धर्मसिंहवा मार्ग पर बंजरिया मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
धर्मसिंहवा थाने के पीआरवी टीम को सूचना मिली कि बखिरा क्षेत्र के बंजरिया मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है। लोग गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़े हैं। पीआरवी टीम के पुलिसकर्मी अमित कुमार, विनय कुमार ने घायलों क्रमशः संगीता पत्नी विश्वनाथ निवासी लोहरौली थाना दुधारा, कमलेश पुत्र राम सुखी निवासी मिश्रौलिया थाना दुधारा व प्रदीप पांडेय पुत्र घनश्याम निवासी परसा पंडित थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गई थीं, जिसमें घायल होने से प्रदीप पांडे की स्थिति नाजुक बनी हुई है उनका इलाज सिद्धार्थनगर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जबकि अन्य लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहरसन में इलाज हो रहा है।