{"_id":"6862d1a48d3c65d13a03b121","slug":"three-injured-in-collision-between-truck-and-pickup-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134871-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक और पिकअप की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक और पिकअप की टक्कर में तीन घायल
Mon, 30 Jun 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर सोमवार की सुबह डुहिया कला पुल के पास ट्रक और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गया। जिससे पिकअप का चालक और खलासी समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुट गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बाराबंकी से आम लदा हुआ पिकअप धनघटा से सिकरीगंज गोरखपुर की ओर जा रहा था। सामने से लोहे का एंगल लादकर ट्रक आ रहा था। डुहिया कला गांव के पास राम जानकी मार्ग पर स्थित पुलिया के करीब दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गया। जिससे पिकअप चालक मोहम्मद शरीफ (48), खलासी वकील (25) निवासी बाराबंकी और पिकअप पर सवार गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी अमित साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रक के खलासी और चालक बाल-बाल बच गए। संवाद