फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three injured in alleged assault after intruders barged into a home over an old rivalry.

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, तीन घायल

Fri, 17 Jul 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three injured in alleged assault after intruders barged into a home over an old rivalry.
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के दरुवा माफी गांव में रंजिश में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में शुरू कर दी है। दरुवा माफी निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की शाम करीब चार बजे गांव के हरिप्रसाद और विजय रंजिश में उनके घर पहुंच गए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। बचाव करने पहुंचे शेषनाथ भी हमले का शिकार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आई हैं। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed