{"_id":"5d31fd838ebc3e6caa3babea","slug":"three-girl-die-due-to-sink-in-runnel-khalilabad-news-gkp314486948","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधारा थाना क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधारा थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव निवासी मृतक प्रीती के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KHALILABAD
नाले में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत
दुधारा थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव का मामला
घर से तीनों गईं थीं बकरी चराने, नाले में लगीं नहाने
पुलिस ने पंचनामा कर शव को घरवालों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव शुक्रवार को नाले में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई। तीनोें बालिकाएं बकरी चराने गईं थीं। उसी दौरान नाले में नहाने चलीं गईं। तीनों बालिकाओं को डूबता देख गांव के दूसरे बच्चों ने गांव जाकर शोर मचाया। लेकिन, जब तक गांव के लोग पहुंचते तीनों नाले में डूब चुकीं थीं। उनका शव नाले से निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन बालिकाओं की मौत से गांव में हाहाकार मचा है।
परसोहिया गांव निवासी सबलू की बेटी सुमन (10), रामकेश की बेटी प्रीती (10) और रामसुभग की पुत्री सुनैना शुक्रवार की सुबह बारिश के चलते स्कूल नहीं गईं। तीनों का घर आसपास ही है और हम उम्र होने से साथ ही खेलती थीं। कक्षा दो में पढ़ने वाली सुनैना व कक्षा तीन की छात्रा प्रीती गांव के प्राइमरी स्कूल में जबकि सुमन भगौसा चौराहा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती थी। घरवालों के अनुसार सुबह 10 बजे तीनों अपने-अपने घर से बकरी चराने के लिए गईं। एक घंटे बाद गांव से थोड़ी दूर पर स्थित बरसाती नाले में तीनों नहाते समय डूबने लगीं। नाले के करीब और बच्चे भी मौजूद थे। वे शोर मचाते हुए गांव पहुंचे और इसकी जानकारी उनके घरवालों को दी। जब तक घरवाले नाले तक पहुंचते तीनों बालिकाएं डूब चुकीं थीं। लोग नाले में उतरे और कुछ देर तलाश के बाद तीनों का शव बाहर निकाला। हादसे की जानकारी पाकर दुधारा के प्रभारी एसओ जेपी सिंह व पिपरा प्रथम पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी एसओ के अनुसार तीनों बालिकाओं के घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें सौंप दिया गया। शाम करीब पांच बजे तीनों बालिकाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीनों बालिकाओं की मौत पर सांसद प्रवीण निषाद, डीएम रवीश गुप्त, एसपी ब्रजेश सिंह ने शोक जताया है। कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक सतर्क रहें और बच्चों पर नजर रखें।