{"_id":"65f724eca8d165cb750374f8","slug":"three-flying-squads-will-take-action-against-violation-of-code-of-conduct-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111491-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन उड़नदस्ते आचार संहिता के उल्लंघन पर करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन उड़नदस्ते आचार संहिता के उल्लंघन पर करेंगे कार्रवाई
Sun, 17 Mar 2024 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट में अनुमति कक्ष स्थापित
- कंट्रोल रूम में कोई भी व्यक्ति कर सकता है शिकायत
29 अप्रैल से होगा नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम जय प्रकाश ने रविवार को निर्वाचन कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में गठित तीन उड़न दस्ते को आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहीं नहीं डीएम की कोर्ट में अनुमति कक्ष बनाया गया है। जहां पर आचार संहिता के दौरान कार्यक्रम की अनुमति ली जा सकेगी।
एडीएम जय प्रकाश ने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए तीन उड़न दस्ते लगातार जिले में भ्रमण कर रहे हैं। आचार संहिता लगने के बाद हर जगहों से बैनर व पोस्टर आदि हटा दिए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। इसका संपर्क नंबर 05547-226505 है।
अगर कोई व्यक्ति प्रलोभन देता है तो उसकी भी सूचना दी जा सकती है। इस तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर 28 अप्रैल से अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके बाद से पूरी तरह से आचार संहिता प्रभावित हो जाएगी। 29 अप्रैल से नामांकन होगा। बूथों आदि को दोबारा चेक कर लिया जाए। जहां पर कमी हो उसके तत्काल दूर किए जाएं। इसमें लापरवाही न बरती जाए। बैठक में एसडीएम कलक्ट्रेट रमेशचंद्रा, एसडीएम डॉ सुनील कुमार, एसडीम संजीव राय समेत अन्य मौजूद रहे।