{"_id":"67c1f62ca965d7f96c05bf27","slug":"three-doctors-and-four-health-workers-doing-private-practice-identified-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129256-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजी प्रैक्टिस करते तीन चिकित्सक और चार स्वास्थ्य कर्मी चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजी प्रैक्टिस करते तीन चिकित्सक और चार स्वास्थ्य कर्मी चिह्नित
Fri, 28 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर शासन ने रोक लगा दी है। इन चिकित्सकों पर एलआईयू नजर रख ही है। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने विवेकानंद अस्पताल को सरकारी चिकित्सक के प्रैक्टिस करने पर नोटिस जारी किया था।
इधर वहां पर निजी प्रैक्टिस करने पर तीन चिकित्सक और चार स्वास्थ्य कर्मी चिह्नित हुए हैं। इनको नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। एलआईयू अब अन्य निजी अस्पतालों पर नजर रखना शुरू कर दी है।
शासन का निर्देश है कि निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथाॅलोजी, डायग्नोस्टिक सेंटर किसी भी सरकारी चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सीय कार्य न लें। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सतर्कता समिति गठित है। जिसमे डीएम के अलावा एसपी, सीएमओ और एलआईयू भी शामिल है। जिसकी रिपोर्ट पर विवेकानंद हाॅस्पिटल को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी हुआ था। यहां पर सरकारी चिकित्सकों से सेवाएं ली जा रही थी जो उच्चाधिकारियों व उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना थी।
विज्ञापन
चिकित्सालय के प्रबंधक को नोटिस जारी करने हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधर एलआईयू ने विवेकानंद अस्पताल पर तीन सरकारी चिकित्सक और चार स्वास्थ्य कर्मियों के प्राइवेट प्रैक्टिस की रिपोर्ट समिति को दी है। जिसके बाद समिति अब इन चिकित्सकों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। नोटिस के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।