फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three divorced Muslim women insult '

‘तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं का अपमान’

Fri, 28 Oct 2016 11:29 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 28 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
three divorced Muslim women insult '
मेंहदावल नगर पंचायत के पेट्रोल पंप तिराहे पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल नगर पंचायत के पेट्रोल पंप तिराहे पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संजीव राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। 
विज्ञापन


वहीं प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि फोन पर तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह देना कहां का न्याय है। कुछ मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं बताएं कि फोन पर या मुंह से तीन बार तलाक शब्द का प्रयोग करने से शादी के रिश्ते टूटना मुस्लिम महिलाओं का सम्मान है या अपमान। 
विज्ञापन

देश बदल रहा है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेटियां सबल हो रही है। समाज की अंतिम पंक्ति में बैठने वाला व्यक्ति भी सम्मान का हकदार है। ऐसे में गलत नीति और भ्रष्ट आचरण की सोच साकार नहीं हो पाएगी। हर हाल में तीन तलाक की व्यवस्था समाप्त होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बड़ी संख्या में मुस्लिम परिवारों की महिलाएं प्रधानमंत्री को तीन तलाक समाप्त करने के पक्ष में समर्थन दे रही हैं। यह इसका संकेत है कि यह परिपाटी खत्म होनी चाहिए। प्रधानमंत्री सैनिक सम्मान के लिए  कटिबद्ध है । समाजवादी परिवार के कलह को उन्होंने ड्रामा करार देते हुए कहा कि इस सरकार ने प्रदेश मे लूट, अपराध, डकैती को उद्योग के रूप में संरक्षण देने का कार्य किया है।


लूट के माल के बंटवारे को लेकर शुरू हुई यह कलह जनता को गुमराह कर दोबारा सत्ता पर काबिज होने का कुचक्र है। स्वागत करने वालों मे भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह, जनार्दनलाल श्रीवास्तव, दयाराम मिश्रा, अरुण सिंह, दिनेश पांडेय, एडवोकेट रामप्रसाद मणि त्रिपाठी, आनन्द सिंह, इन्द्रसेन सिंह, भूपेन्द्र तिवारी, दीपक शुक्ला, वीरेंद्र यादव, चौधरी औरंगजेब आदि मौजूद रहे ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed