फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three died in road accident

झुड़ियां पुल पर पिकअप पलटी तीन पशुओं की मौत

Tue, 19 Jan 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident
झुड़ियां पुल पर पिकअप पलटी तीन पशुओं की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के झुड़ियां पुल पर सोमवार रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में लदे तीन गो वंशीय पशुओं की मौत हो गई। बेलहर पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में लेकर पशुओं का पोस्टमार्टम कराया।

सोमवार की रात बांसी की तरफ से बिहार जा रही पिकअप झुड़ियां पुल के नीचे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें तीन गोवंशीय पशु लदे थे। तीनों पशुओं की मौत हो गई। तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी बेलहर पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया तथा पशुओं का पशुपालन विभाग से पोस्टमार्टम कराकर दफन करवा दिया। उपनिरीक्षक हरिमूरत सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में एसओ बेलहर अनिल कुमार दूबे ने बताया की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया। पशुओं का पीएम कराकर दफना दिया गया। इसके साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed