{"_id":"64232f5d60f841570f027869","slug":"three-bighas-of-wheat-crop-burnt-due-to-fire-khalilabad-news-c-7-1-103161-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जली
Tue, 28 Mar 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के बगल स्थित प्रसादपुर में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे तीन लोगों की करीब साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोग कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पा सके। आग बुझने के बाद दमकल कर्मी पहुंचे।
गागरगाड गांव निवासी पलटू के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फसल जलती और धुआं उठता देख गांव के लोग उसको बुझाने के प्रयास में जुट गए। गांव वालों का कहना है कि पलटू का 22 बिस्वा, प्रशांत का नौ बिस्वा तथा दुर्विजय का चार बिस्वा खेत में फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव वालों ने बताया कि तीनों लोगों का मिलाकर कुल करीब साढ़े तीन बीघा फसल जली है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई, लेकिन कई घंटे बाद तक कोई राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था।