{"_id":"68b1f077c56fe38bc20ae3fd","slug":"three-applications-came-for-ration-shop-in-bharpurwa-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-137643-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भरपुरवा में कोटे की दुकान के लिए आए तीन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भरपुरवा में कोटे की दुकान के लिए आए तीन आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम सभा भरपुरवा में गांव की जनता की मौजूदगी, ग्राम प्रधान की अध्यक्षता व जिले के अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में सरकारी कोटे की दुकान के लिए खुली बैठक हुई। इसमें गहमागहमी के बीच कोटे की दुकान के लिए तीन लोगों ने आवेदन किए।
ग्राम सभा भरपुरवा में सरकारी कोटे की दुकान एक वर्ष से निरस्त चल रही थी। यहां की दुकान दूसरे ग्राम सभा गड़सरपार में अटैच थी। गांव के लोगों के द्वारा दूसरे गांव में जाकर कोटे का गल्ला लेना पड़ता था।
इसे ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान बरकत अली के प्रयास से सरकारी कोटे के लिए गांव के लोगों को कोटा लेने के लिए सात अगस्त को खुली बैठक आयोजित की।
बैठक में समुचित संख्या न होने के कारण दूसरी खुली बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें जिले से गए विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। ग्राम विकास अधिकारी विपिन चंद ने बताया कि ग्राम भरपुरवा प्रधान सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
खुली बैठक में आवंटन के नियम बताए गए। इसमें कहा गया कि शासनादेश के अनुसार सभी लोग कोटे के लिए आवेदन कर सकते हैं। परंतु समूह का कोई व्यक्ति आवेदन करता है तो उसे वरीयता दी जाएगी।