{"_id":"65721aa1ee3f8b180b057c04","slug":"thieves-stole-goods-worth-rs-6-lakh-by-breaking-the-door-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6491-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दरवाजा तोड़कर चोरों ने छह लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दरवाजा तोड़कर चोरों ने छह लाख का माल उड़ाया
Fri, 08 Dec 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के नाथनगर का मामला, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
धनघटा। महुली के नाथनगर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के सामने स्थित मकान से चोरों ने चार लाख की नकदी सहित छह लाख का सामान चोरी कर लिया। चोर घर के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे को तोड़कर दाखिल हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना के समय मकान मालिक परिवार सहित ससुराल गए हुए थे।
शंकर उर्फ बख्तूपुर गांव निवासी सुभाष पांडेय का नाथनगर पुरानी बाजार में ससुराल है। पिछले कुछ साल से वह धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर नाथनगर यूपी बड़ौदा बैंक के सामने किराये पर परिवार के साथ रहते है। पेशे से वह पुरोहित सुभाष के अनुसार उनकी सास की तबियत खराब होने पर तीन दिन पहले वह परिवार के साथ ससुराल नाथनगर पुरानी बाजार गए हुए थे। घर पर ताला बंद था। बुधवार की देर रात खाली मकान के पीछे का फाटक तोड़कर चोर मकान में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखे बक्शे से चार लाख नगदी और करीब दो लाख के आभूषण चोरी कर लिया। इसकी सूचना उन्हें सुबह मिली। जब पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। सुभाष पांडेय ने बताया कि खलीलाबाद में एक भूमि पसंद की गई थी। जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कर्ज लेकर चार लाख रुपये जुटाए थे। यह रुपये भी चोर उठा ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंच कर पड़ताल की है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।