{"_id":"687e79a8be7049abff00ebe1","slug":"thieves-opened-the-door-in-debari-village-and-ran-away-with-cash-and-jewellery-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135861-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डेबरी गांव में दरवाजा खोलकर नकदी और जेवर ले भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डेबरी गांव में दरवाजा खोलकर नकदी और जेवर ले भागे चोर
Mon, 21 Jul 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
डेबरी गांव में चोरी की घटना में टूटा अलमारी।
धनघटा। क्षेत्र के डेबरी गांव में 20 जुलाई की रात अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर का दरवाजा खोलकर नकदी और आभूषण चुरा ले गए। इस दौरान परिवार के लोग छत पर सोए हुए थे।
क्षेत्र के डेबरी गांव के निवासी अनिरुद्ध उपाध्याय चौराहे पर बने मकान में निवास करते हैं। वह भोजन करने के बाद रात में घर के छत पर सोए हुए थे। जबकि उनके पिता बालकृष्ण उपाध्याय घर के सामने सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर उनके मकान का मुख्य दरवाजा खोलकर घर के अंदर घुस गए। गृह स्वामी अनिरुद्ध उपाध्याय के मुताबिक घर की अलमारी तोड़कर चोर उसमें रखा 1.20 हजार रुपये नकद औ तीन लाख के आभूषण उठा ले गए। रात में जब उनकी नींद खुली तो दरवाजा खुला देख अवाक रह गए।
घटना की सूचना अनिरुद्ध उपाध्याय ने डायल 112 को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मामले जांच पड़ताल शुरु कर दी। मौके पर फील्ड यूनिट पहुंची तथा मामले की जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष आर के मिश्रा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जानकारी ली उन्होंने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। संवाद