फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Thieves cut down four teak trees from the farm and took them away.

Sant Kabir Nagar News: खेत से सागौन के चार पेड़ काटकर उठा ले गए चोर

Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut down four teak trees from the farm and took them away.
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के खर्चा बहरी सरफरा गांव के सिवान में तीस वर्ष पुराने सागौन के पेड़ को रात के अंधेरे में चोर काटकर उठा ले गए। घटना के एक सप्ताह बाद मेंहदावल पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में लोकतंत्र रक्षक सेनानी गिरिराज सिंह निवासी नायक टोला थाना मेंहदावल ने कहा है कि उनका खेत खर्चा बहरी में है। एक सप्ताह पूर्व जानकारी मिली की रात में तीस वर्ष पुराने चार सागौन के पेड़ को चोर काट ले गए। कुछ दिन तक जानकारी व खोजबीन करने के बाद भी पेड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अब इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द प्रकरण का अनावरण कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed