फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Thieves broke the locks of two houses and stole jewelry, panic spread

Sant Kabir Nagar News: दो घरों का ताला काटकर चोरों ने उड़ाए गहने, दहशत

Thu, 26 Jun 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 26 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of two houses and stole jewelry, panic spread
तरयापार में हुई चोरी में पीड़ित परिवार के घर चोरी की जांच करती पुलिस
धनघटा/महुली। महुली थाना क्षेत्र के तरयापार गांव में बुधवार की रात चोरों ने घर का दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहने उड़ा लिए। दूसरे घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन लेकिन वहां पर कोई बहुमूल्य सामान नहीं मिलने पर घर के बक्से तोड़कर सामान बिखेरकर चले गए।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के तरयापार के पश्चिमी टोला निवासी मारकंडेय वर्मा का मकान बीच आबादी में है। वह परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने पर वह सहपरिवार घर आए थे। अप्रैल में वह परिवार को छोड़कर मुंबई चले गए थे। 18 जून को पत्नी इन्द्रकला अपने बच्चों और सास को लेकर घर में ताला बंद करके मुंबई चली गईं। बृहस्पतिवार की सुबह उनके पटीदारों की नजर उनके घर के दरवाजे पर पड़ी तो वह दरवाजा खुला देखा तो चौंक गए। सामने के दो कमरे का ताला टूटा था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मारकंडेय और उनकी बहन को दी। चचेरे भाई शोभित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तो कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। फोन से बात करने पर मारकंडेय ने पुलिस को बताया कि पत्नी इन्द्रकला का आभूषण नथिया, मांग टीका, पावजेब, करधन, हार, कान का झुमका, नाक की कील, आदि जो छोड़कर आई थी वह चोरी हो गया है। वहीं चोरों ने थोड़ी दूर स्थित शंकर के मकान पर भी निशाना लगाया। लेकिन वहां पर कोई कीमती सामान न मिलने के बाद चोर वहां से बैरंग चले गए। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने कहा कि इस मामले का वर्कआउट शीघ्र कर दिया जाएगा। पुलिस टीम गठित कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed