{"_id":"62488de34ac9813c9321d15d","slug":"thieves-blew-cash-jewelry-by-breaking-grille-khalilabad-news-gkp4319779122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगला तोड़कर चोरों ने नकदी, गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगला तोड़कर चोरों ने नकदी, गहने उड़ाए
विज्ञापन
जंगला तोड़कर चोरों ने नकदी, गहने उड़ाए
धनघटा। महुली क्षेत्र के कठैचा में बृहस्पतिवार की रात चोर एक व्यक्ति के मकान का जंगला तोड़कर चोरी की वारदात की। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने आलमारी खोलकर उसमें रखे गहने और नकदी उड़ा ली। वहीं पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में घटना को संदिग्ध माना है।
कठैचा गांव निवासी चंद्रभान यादव के मकान में बृहस्पतिवार की रात जंगले का ग्रिल तोड़ा गया था। पीड़ित चंद्रभान के मुताबिक, चोर इसी रास्ते से अंदर घुसे थे। अलमारी को खोलकर उसमें रखे कीमती आभूषण के अलावा कुछ नकदी भी चोर उठा ले गए। शुक्रवार को परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित ने बताया कि वह नाथनगर में भवन निर्माण करा रहे थे। इस वजह से पहले से ही रकम का इंतजाम कर रखा था, जिसे चोर उठा ले गए। गृहस्वामी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एसओ कृष्णदेव सिंह और चौकी प्रभारी मुखलिसपुर लाल बिहारी निषाद भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बारीकी से घटना की जांच की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।