फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   They were made aware of the importance of safety and self-reliance.

Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक

Mon, 29 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
They were made aware of the importance of safety and self-reliance.
संतकबीरनगर। जिले में मिशन शक्ति के तहत बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन महिलाओं व बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण के साथ ही सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने 11 स्थानों पर 1231 महिलाओं को सुरक्षा के बारे में बताया।
विज्ञापन

सभी थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलवासी, महिला थाना ने ग्राम मिश्रौलिया, धनघटा थाना के हैंसर बाजार, बालमपुर, मलौली, सोनाड़ी, महुली के ग्राम टिकुईकोल चौबे, मेंहदावल के ग्राम बढ़या ठाठर व धौरापार, बेलहरकला के ग्राम करमा कला और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम केचुआखोर, अतरीनानकार व कस्बा धर्मसिंहवा में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed