फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   They used to do recce around the highway in a car and target closed houses

Sant Kabir Nagar News: कार से हाईवे के आसपास करते थे रेकी, बंद घरों को बनाते थे निशाना

Sat, 10 May 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
They used to do recce around the highway in a car and target closed houses
संतकबीरनगर। पुलिस गिरफ्त में आए चोर विलासिता में चोरी का रुपये खर्च करते थे। इसके लिए वह नेपाल के कसीनो में जाकर समय व्यतीत करते थे। गिरोह का एक गुर्गा राहुल पांडेय कानून की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी कार से हाईवे के आसपास रेकी कर बंद मकान को अपना निशाना बनाते और वारदात के बाद नेपाल चले जाते थे। जहां कुछ समय बिताने के बाद वापस आकर फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी शुरू कर देते थे।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों का एक संगठित गिरोह है। गैंग का सरगना गौतम उर्फ संदीप है। गैंग के गुर्गों ने इस जनपद के अलावा पूर्व में गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती में चोरी एवं छिनैती की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की वारदात के बाद मिले जेवरात को गुर्गा सतीश वर्मा के माध्यम से बेचते थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि सतीश वर्मा पूर्व में एक धोखाधड़ी के मामले में जनपद महाराजगंज से जेल गया था। जेल में उसका परिचय सरगना गौतम उर्फ संदीप से हुआ।
विज्ञापन

वर्तमान में करीब 15 दिन से गीडा गोरखपुर में किराये के मकान में रहते थे। आरोपी राधारमण की कार से हाईवे पर घूम कर बंद मकान की रेकी करके चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। गैंग ने 29 अप्रैल की रात को कस्बा खलीलाबाद के नेदुला चौराहे के पास आकर बंजरिया में स्थित हाॅस्पिटल के पास बंद मकान की रेकी की। रात एक बजे के बाद मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी किया और नेपाल राज्य में बुटवल चले गए। वहां पर रिजार्ट होटल/कसीनो में रुके और चोरी में मिले 65 हजार में से 50 हजार रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से लौटकर चार मई की रात बस्ती टोल प्लाजा के पास एक बंद मकान में चोरी किया। जिसमें करीब 50 हजार रुपये मिले। वारदात के बाद पांच मई को फिर से बुटवल चले गए। जब पैसे खत्म होने लगे तो मगहर कस्बा में वारदात को अंजाम देने के लिए हाईवे पर स्थित ढाबा के पास रुके थे। वहां पर इन लोगों ने अपने साथी सतीश वर्मा को कस्बा खलीलाबाद के चोरी के जेवरात बेचने के लिए देने को बुलाया था। पुलिस आरोपियों की टोह में जुटी हुई थी और उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरोह के सरगना गौतम उर्फ संदीप के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई समेत कुशीनगर, महराजगंज एवं गोरखपुर में 16 केस और कानून की पढ़ाई कर रहे राहुल पांडेय के खिलाफ सिर्फ महराजगंज जनपद में ही 12 केस दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed