फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   They reoccupied the area from where the encroachment had been removed.

Sant Kabir Nagar News: जहां हटवाया था अतिक्रमण वहीं दोबारा कर लिया कब्जा

Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
They reoccupied the area from where the encroachment had been removed.
शहर के गोला बाजार में हुआ अतिक्रमण-संवाद
संतकबीरनगर। नगर पालिका और प्रशासन ने दस दिन पूर्व शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इससे शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला था, लेकिन जहां पर अतिक्रमण हटवाया गया था, वहां लोगों ने दोबारा कब्जा कर लिया है और सड़क तक दुकानें लगा रहे हैं। इससे एक बार फिर समस्या खड़ी होने लगी है।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ गई थीं। आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद व प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और सड़क की पटरियों को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया था। अतिक्रमण हटाओ अभियान के अभी दस दिन भी नहीं बीते हैं कि फिर पटरियों पर अतिक्रमण हो गया है। हद तो यह है कि शहर के गोलाबाजार, नेहरू चौक, आजाद चौक, मेंहदावल रोड, बैंक चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क तक दुकानें सजने लगी हैं। इससे आने-जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

0
गोलाबाजार में सड़क तक लग रहीं दुकानें
शहर के गोलाबाजार में फिर सड़क तक दुकानें सजने लगी हैं। जो जगह बच रही है, वहां पर लोग वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कुछ दुकानदारों ने तो बाकायदा छाजन डाल लिया है। उन्हें न तो प्रशासन का डर है और न ही होने वाले जाम से कोई मतलब है। ऐसे में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
बरदहिया बाजार में बढ़ी परेशानी
शहर के बरदहिया बाजार में प्रशासन ने व्यवस्था बनाई थी कि दुकानें नालियों के पीछे लगाई जाएंगी, लेकिन रविवार को यहां पर सड़क तक दुकानें लगी दिखीं। यहां बड़ी संख्या में लोगों के खरीदारी के लिए आने से जाम की समस्या बनी रही। हालांकि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। इस क्षेत्र के निवासी मनोज कुमार, राम दयाल आदि ने बताया कि सड़क तक दुकानें लगने से आने-जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड रही हैं।
0
वेंडर जोन बना, शिफ्ट नहीं हुईं दुकानें
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए शुगर मिल चौराहे से एचआरपीजी कॉलेज तक वेंडर जोन का निर्माण कराया गया था। मंशा यह थी कि ठेला व पटरी दुकानदारों को वेंडर जोन में शिफ्ट किया जाएगा, लेकिन अब तक ठेला व पटरी दुकानदारों को शिफ्ट नहीं कराया गया है। ऐसे में समस्या कम नहीं हो रही है।

0
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया है। जहां पर फिर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, वहां चिह्नित करते हुए दुकानदारों को नोटिस दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो दोबारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका, खलीलाबाद

शहर के गोला बाजार में हुआ अतिक्रमण-संवाद

शहर के गोला बाजार में हुआ अतिक्रमण-संवाद

शहर के गोला बाजार में हुआ अतिक्रमण-संवाद

शहर के गोला बाजार में हुआ अतिक्रमण-संवाद

शहर के गोला बाजार में हुआ अतिक्रमण-संवाद

शहर के गोला बाजार में हुआ अतिक्रमण-संवाद

शहर के गोला बाजार में हुआ अतिक्रमण-संवाद

शहर के गोला बाजार में हुआ अतिक्रमण-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed