फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There will be tight security on Holi

Sant Kabir Nagar News: होली पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 07 Mar 2023 07:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Mar 2023 07:53 AM IST
विज्ञापन
There will be tight security on Holi
बखिरा में पैदल मार्च करते डीएम और एसपी।संवाद
चिह्नित विवादित स्थलों पर पुलिस की रहेगी निगहबानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली को सकुशल संपंन कराने के लिए पुलिस ने कमर कस लिया है। पूर्व में जहां विवाद हुए थे, उन स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है। इन लोगों पर पुलिस की कड़ी निगहबानी रहेगी। इसके साथ ही थानों को अतिरिक्त पुलिस कर्मी दिए गए गए हैं।

पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक धर्मसिंहवा क्षेत्र के मुसहरा में कई वर्षों से होलिका दहन नहीं होता है। वर्ष 2018 में तत्कालीन एसडीएम मेंहदावल ने प्रयास किया था, लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। यहां डीएम-एसपी पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से संवाद करके शांति व्यवस्था की अपील कर चुके हैं। इसी तरह धनघटा क्षेत्र के गौरापार में होलिका दहन पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शहर क्षेत्र के मोहल्ला बंजरिया, गोला बाजार, पठान टोला, बरदहिया, बनियाबारी, गड़सरपार, धौरहरा, मधुकंज तिराहा, मुखलिसपुर स्टेट बैंक तिराहा, मेंहदावल बाईपास, डीघाबाईपास पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एएसपी ने बताया कि कस्बा मेंहदावल में वर्ष 2009, 2010 और 2011 में कचरा आदि फेंकने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। वर्ष 2011 में बढ़या ठाठर में होलिका दहन पर हल्का विवाद हुआ था। क्षेत्र के धौरापार, बढ़या ठाठर, सांडेकला, करमैनी, बेलौली, नौगों और कस्बा मेंहदावल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महुली क्षेत्र के तरयापार, छकही, सवापार में होलिका दहन पर सतर्कता बरतने की हिदायत एसओ को दी गई। विवादित स्थलों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। होली के मद्देनजर 14 निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक, 190 आरक्षी, 60 महिला आरक्षी और एक प्लाटून पीएसी की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed