फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There will be route diversion at four places on the highway.

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर चार जगहों पर होगा रूट डायवर्जन

Sat, 22 Nov 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
There will be route diversion at four places on the highway.
संतकबीरनगर। जनपद में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के ध्वजारोहण को देखते हुए चार जगहों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। मगहर, मेंहदावल बाईपास, भुवरिया और टेमारहमत के पास रूट डायवर्जन रहेगा। यह डायवर्जन 23 नवंबर की रात 10 बजे से लेकर से 26 नवंबर की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। हाईवे पर बड़े वाहन का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन व श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण में शामिल होने के लिये जिले में भी पुलिस प्रशासन की तरफ से तैयार पूर्ण कर ली गई है। इसके लिये नेशनल हाइवे पर 23 नवंबर को समय 22.00 बजे से 26 नवंबर को समय 22.00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन एनएच 28 पर प्रतिबंधित रहेगा। रूट डायवर्जन करते हुए गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन दुर्गा मंदिर मगहर से घघसरा बखिरा-नंदौर से बांसी होते अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

खलीलाबाद से लखनऊ जाने वाले वाहन शहर के मेंहदावल बाईपास से बखिरा से बांसी, जोगिया, उदयपुर, सनई चौराहा, चिल्हिया, शोहरतगढ़, ढेबरुआ, बढ़नी से बलरामपुर, बहराइच होते गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। वही भुवरिया से पायलपार से नाथनगर से बिड़हरघाट से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर वाहन अपने गंतव्य को रवाना होंगे। टेमारहमत से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन सेमरियांवा से दुधारा से बांसी, जोगिया, उदयपुर, सनई चौराहा, चिल्हिया, शोहरतगढ़, ढेबरुआ, बढ़नी से बलरामपुर, बहराइच होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed