{"_id":"68efe05f6293b2e49b0c69c1","slug":"there-will-be-plenty-of-electricity-on-diwali-villages-and-cities-will-remain-illuminated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139900-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दीपावली पर मिलेगी भरपूर बिजली, जगमग रहेगा गांव-शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दीपावली पर मिलेगी भरपूर बिजली, जगमग रहेगा गांव-शहर
Wed, 15 Oct 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीपावली पर्व पर शहर से लेकर देहात तक भरपूर बिजली मिलेगी। बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए विद्युत निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। जहां शहर में जर्जर तार व पोल बदले गए हैं वहीं लोकल फाल्ट होने की दशा में तत्काल ठीक कराने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
शासन ने दीपावली पर बिजली कटौती से मुक्त रखने का एलान किया है। ऐसे में विद्युत निगम भी तैयारियों में जुटा हुआ है। पूर्व में ही शहर में जर्जर तारों को बदलकर केबिल के तार लगाए दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई है, ताकि किसी प्रकार की बाधा न हो। यदि कहीं पर भी ट्रांसफार्मरों में गड़बड़ी आएंगी तो इसके लिए छह मोबाइल ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इससे गड़बड़ी की दशा में तत्काल मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। साथ ही शहर में
विभिन्न हिस्सों में तारों से सटकर जो पेड़ है, उनकी डालियां काटी गई है। लोकल फाल्ट की समस्या से लोगों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए कर्मियों को लगाया गया है। इन्हें जिम्मेदारी साैंपी गई है कि लोकल फाल्ट होने की दशा में तत्काल ठीक कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए उपकेंद्रों पर कर्मियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
कोट
दीपावली के मद्देनजर विद्युत निगम ने तैयारी पूरी की ली है। शासन की मंशा के अनुरूप भरपूर बिजली आपूर्ति के लिए कदम उठाए गए हैं। कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां पर भी लोकल फाल्ट की समस्या आए, वहां गड़बड़ी को तत्काल ठीक कराया जाए।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत