{"_id":"686d5dea7e2f5898a1069ce6","slug":"there-will-be-ease-in-travelling-from-collectorate-to-azampur-road-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-135252-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कलक्ट्रेट से आजमपुर मार्ग पर सफर में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कलक्ट्रेट से आजमपुर मार्ग पर सफर में होगी आसानी
Tue, 08 Jul 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट से अजमापुर तक सड़क हो रही चौड़ी।
संतकबीरनगर। शहर के कलक्ट्रेट से आजमपुर मार्ग का निर्माण शुरु हो गया है। यह मार्ग पहले सिंगल लेन था, अब इसको डबल लेन बनाया जा रहा है। पूर्व डीएम ने इसके लिए प्रस्ताव बनवाया था। इस मार्ग के बनने से करीब 50 गांवों के लोगों के साथ ही सीमा विस्तारित क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और लोगों की राह आसान हो जाएगी।
बांसी-नंदौर खलीलाबाद से जिलाधिकारी आवास होकर करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क काफी बदहाल हो गई थी। सड़क की गिट्टियां उखड़कर बिखर गई थीं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग पर सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास भी बने है, ऐसे में कर्मचारियों व उनके परिवार के लोगों को भी इससे परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
इस समस्या को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिलने के साथ ही दो करोड़ 25 लाख का बजट मंजूरी किया गया है।
विज्ञापन
बजट उपलब्ध होने के बाद प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। इससे आस-पास के 50 गांवों के लोगों को जहां लाभ होगा, वहीं सीमा विस्तारित क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी। क्षेत्र के निवासी वेद प्रकाश सिंह, प्रदीप मौर्या आदि ने बताया कि सड़क काफी बदहाल हो गई थी, जिससे आना-जाना मुश्किल हो गया था, अब परेशानी दूर हो जाएगी।