फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There will be drainage of the localities including the main road, relief will be provided.

Sant Kabir Nagar News: मुख्य मार्ग समेत मोहल्लों की होगी जलनिकासी, मिलेगी राहत

Thu, 16 Apr 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
There will be drainage of the localities including the main road, relief will be provided.
सिद्धार्थनगर। बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से जूझने वाले मोहल्लों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्य मार्ग समेत तीन जगहों पर नालियों के निर्माण से शहर के सरोजनीनगर, आजाद नगर मोहल्ले और सरकारी आवास के पास होने वाले जलभराव से जल्द ही निजात मिलेगी। बारिश में यह मोहल्ले डूबने से बचेंगे और सड़क पर पसरे गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

सरकारी मोहल्ले से निकलकर डीएम आवास के पीछे से आने वाली सड़क के एक तरफ से नाला निर्माण शुरू हुआ है। इसे हाईवे के नाले के पास मिलाया जाएगा। यह नाला कनेक्ट होने से बड़ी आबादी की लंबे समय से उत्पन्न जलनिकासी की समस्या दूर हो जाएगी। नगर पालिका के सरोजनीनगर मोहल्ले की सड़क किनारे जलनिकासी के लिए नाली का इंतजाम नहीं होने से बारिश के मौसम में गंदा पानी पसरा रहता था। यहां तक कि सामान्य दिनों में भी इस सड़क पर लोगों के घर और दुकान का गंदा पानी पसरा रहता है। वर्तमान में नगर पालिका इस सड़क के निर्माण के साथ ही किनारे पर नाली का भी निर्माण करा रहा है। वहीं, आजाद नगर मोहल्ले के सरकारी आवास के पास के क्षेत्र में जल निकासी की पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण बड़ी आबादी प्रभावित था। सामान्य दिनों में समस्या तो बनी ही रहती थी, लेकिन बारिश के सीजन में हालात और बेकाबू हो जाते थे।
विज्ञापन

मोहल्ले के पानी के अलावा बारिश का पानी कई दिनों तक पसरा रहता था। यहां भी नाली निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह नाली सरकारी आवास के पीछे से निकलने वाली सड़क से सटकर बनाया जा रहा है, जो हाईवे के नाले के पास लाया जाएगा। इसके बन जाने से बड़ी आबादी की लंबे समय से बनी जलनिकासी की समस्या दूर हो जाएगी। शहर के दिलीप गुप्ता, अशरफ व अनिल आदि ने बताया कि नाली न होने के कारण जलनिकासी का संकट था। बारिश के समय में परेशानी और बढ़ जाती थी। नाली का निर्माण शुरू हुआ है, आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका अजय कुमार सिंह ने बताया कि नाली का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे जलनिकासी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed