{"_id":"6661f58c5775f9a43d031fb0","slug":"there-was-no-electricity-throughout-the-day-due-to-replacement-of-abc-cable-khalilabad-news-c-7-1-gkp1055-582131-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एबीसी केबिल बदले जाने से दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एबीसी केबिल बदले जाने से दिनभर गुल रही बिजली
Thu, 06 Jun 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। दो दिनों से एबीसी विद्युत केबिल बदले जाने से बिजली कटौती पूरे दिन चली। इससे लोग गर्मी में बिजली न रहने से परेशान रहे। चार मुहल्ले के करीब पांच सौ उपभोक्ताओं दो दिनों से आठ घटे बिना बिजली के रहना भारी पड़ रहा है।
मेंहदावल नगर पंचायत में बुधवार से विद्युत निगम एबीसी केबिल बदलने का काम कर रहा है। इसके कारण सुबह 10 बजे से कटौती की जा रही है। बुधवार को रात नौ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। बृहस्पतिवार को दोबार कटौती की गई, शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसके कारण लोग भीषण गर्मी में परेशान हुए। इस कारण नायक टोला, बरतनहिया बाजार, उतरपटी पुरवा, चौकबाजार के करीब पांच सौ विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। आठ घटे से लोग बिजली न आने से परेशान हुए। मोटर नहीं चल पाया। पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इसके साथ ही इनवर्टर भी जवाब दे गया। कस्बे के मोनू, मनोज, दिलीप, महंगू, अशोक, गौरव ने बताया कि उमस भरी गर्मी में एबीसी केबिल बदले जाने से आठ से 10 घटे की कटौती उपभोक्ताओं पर भारी पड़ गया।
अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि एबीसी केबिल बदलने के कारण कटौती की जा रही है। दो दिनों से काम चल रहा है। काम खत्म होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया जा रहा है। इस केबिल के माध्यम से मुहल्ले का ओवरलोड भी कम करने का काम किया जा रहा है।