फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was fog in the morning, sunshine gave relief during the day

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाया रहा कोहरा, दिन में धूप ने दी राहत

Wed, 27 Nov 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
There was fog in the morning, sunshine gave relief during the day
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कोहरे व ठंड के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। हालांकि बाद में पछुआ हवा चलने से कोहरा छट गया और धूल निकली तो लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक कोहरे व ठंड का असर अब बना रहेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इस बीच सुबह घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

जिसके कारण हाईवे के साथ ही मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग और धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। करीब 100 मीटर की दूरी पर ही साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में वाहन एक दूसरे के पीछे लगकर चलते रहे। कोहरे के कारण ठंड का भी एहसास हो रहा है। ऐसे में लोग ऊनी कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। बाजार में भी ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। व्यापारी मुकेश कुमार, चंद्र प्रकाश आदि ने बताया कि इस समय लोग ऊनी कपड़े खरीदने के लिए आ रहे हैं। इससे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed