{"_id":"66e321c1fbe393bffb089fe4","slug":"there-was-discord-between-two-groups-of-girl-students-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120690-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छात्राओं के दो गुटों में मनमुटाव की बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छात्राओं के दो गुटों में मनमुटाव की बात आई सामने
Thu, 12 Sep 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय प्रकरण : एसडीएम और बीएसए ने छात्राओं का लिया बयान
शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की लटकी तलवार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सेमरियावां में छात्राओं को गुणवता पूर्ण खाना न मिलने की शिकायत पर बृहस्पतिवार की देर शाम एसडीएम सदर शैलेश दुबे, बीएसए अमित कुमार सिंह जांच के लिए पहुंचे। एक-एक कर छात्राओं से बातचीत की। जांच में पता चला कि शिक्षकों ने छात्राओं के बीच दो गुट बनाकर मनमुटाव उत्पन्न करा दिया। ऐसे में विद्यालय की शिक्षिकाओं के ऊपर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
सेमरियावां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छह अगस्त को किसी बात को लेकर एक शिक्षिका ने खाने में बने सब्जी में पानी डाल दिया था। उसके बाद उसे छात्राओं को खाने के लिए कहा था लेकिन छात्राओं ने मना कर दिया था। इसके बाद छात्राओं को निकालने की धमकी दी गई, जिससे छात्राएं सहम गई थी।
अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को छात्राओं को खराब खाना खिलाने का आरोप, टीम ने की जांच शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद डीएम ने खबर का संज्ञान लिया और एसडीएम और बीएसए को जांच का निर्देश दिए। शाम को एसडीएम और बीएसए जांच के लिए पहुंचे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं से बातचीत की गई। सुबह में खाने में क्या मिला पूछा गया तो बताया दूध, दलिया, दाल चावल आदि मिला है। ऐसे में यह बात आई है ऐसे में जांच में पाया गया कि छात्राओं का दो गुट बना दिया गया है। इसमें विद्यालय की शिक्षिकाओं की भूमिका संदिग्ध है। ऐसे में इस पर कड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की शिकायत न आए।