फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no way, we have built a community toilet.

Sant Kabir Nagar News: शहर के छह जगहों पर धोबी घाट बनाने की शुरू हुई तैयारी

Mon, 26 Feb 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
There is no way, we have built a community toilet.
शहर के बरईटोले में ​स्थित पोखरा यही पर बनेगा धोबी घाट।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में छह स्थानों पर पालिका प्रशासन ने धोबी घाट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इससे जहां धोबी समाज की समस्या का निस्तारण होगा वहीं लोगों को भी इसका लाभ होगा।
विज्ञापन

पिछले बोर्ड की बैठक में शहर के समय माता मंदिर स्थित पोखरे पर धोबी घाट बनाने की योजना थी। इसका बाकायदा प्रस्ताव तैयार कर पास कराया गया। यहां पर धोबी समाज के लिए पाट बनाने सहित अन्य कार्य कराए जाने थे, लेकिन वर्तमान में समय माता मंदिर पोखरे का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। जिससे यहां पर कपड़ा धुलने वाले धोबी समाज को हटना पड़ा है। इसके कारण लोगों को कपड़ा धुलने के लिए मशीन खरीदने को भी मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में इन गरीब तबके के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जो लोग अन्य पोखरों पर कपड़ा धुल रहे हैं, वहां कपड़ा पूरी तरह से साफ नहीं हो पा रहा है। समाज के जुगानू, रामजीत, तीरथ आदि ने बताया कि धोबी घाट न होने से कपड़ा धुलने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने धोबी घाट बनाने के लिए नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शहर के छह स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पर धोबी घाट का निर्माण होगा। यहां पर धुलाई के लिए पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। इसमें तितौवा, पटखौली, बरईटोला, धोबीटोला, डीघा और खतौली शामिल हैं। इसमें कुल दो करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे समाज के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में धोबी घाट बनाने के लिए छह स्थानों का चयन किया गया है। इस पर जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। इससे धोबी समाज के लोगों को लाभ होगा। घाट पर पाट बनाने के साथ ही पानी की भी व्यवस्था कराई जाएगी।
- जगत जायसवाल- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed