{"_id":"64de62c6656ce29c27002f3f","slug":"there-is-no-way-to-reach-the-school-childrens-lives-are-in-danger-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1687-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्यालय तक जाने का रास्ता नहीं, खतरे में रहती है बच्चों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्यालय तक जाने का रास्ता नहीं, खतरे में रहती है बच्चों की जान
Thu, 17 Aug 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
-झाड़ियों से होकर प्राथमिक विद्यालय गंगौरा तक जाते हैं बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगौरा के प्रथामिक विधालय की दशा खराब होती जा रही है। बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए झाड़ियों के बीच रास्ता तय करना पडता है। पोखरे के किनारे स्थित विद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई है। बरसात के दिनों में स्कूल के छत से पानी टपकता है। अभिभावकों ने स्कूल की व्यवस्था ठीक नहीं होने से बच्चों को यहां भेजने से मना कर देने की चेतावनी दी है।
अभिभावक विनकेश, त्रिवेणी, गंगाराम, महेश, हरिचंद, विनोद कुमार, राजकुमार, राम आशीष, महेन्द्र, रामफेर, रमई, दिनेश आदि ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में उनके घर के बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय का रास्ता पोखरे से सटे होने के कारण सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। रास्ते के लिए कई बार जिम्मेदारों से सिफारिश की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 2012 में बने विद्यालय की छत टपक रही है। हालत यही रही तो गार्जियन बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में भेजना बंद कर देगें।
प्रधानाध्यापक सुनीता देवी ने बताया कि विद्यालय भवन, चहारदीवारी समेत अन्य सभी समस्याओं से विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया गया हैं। रास्ता न होने से विद्यालय में आने के लिए या तो झाडियों के बीच से आना-जाना पड़ता हैं नहीं तो पानी के बीच से आना पड़ता है। हर वक्त खतरे की आंशका बनी रहती है।
विज्ञापन
00000000000000
गंगौरा प्राथमिक विद्यालय तक रास्ता बनाने के लिए एसडीएम को पत्र लिखकर मांग किया जाएगा। साथ ही प्रधान से बातचीत कर कायाकल्प योजना के तहत भवन की मरम्मत कराने का कार्य होगा।
-ज्ञानचंद मिश्र, बीईओ, बेलहर