{"_id":"6452a8ffad860ede1f0d0844","slug":"there-is-no-traffic-signal-in-the-city-khalilabad-news-c-7-1-150902-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर में ट्रैफिक सिग्नल नहीं, वाहनों के बेतरतीब आवागमन से लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर में ट्रैफिक सिग्नल नहीं, वाहनों के बेतरतीब आवागमन से लगता है जाम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं है। इसकी वजह से लोग वाहनों को कहीं से भी निकाल लेते हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत मुखलिसपुर तिराहा, बंजरिया मार्ग और आजाद चौक पर होती है। अगर ट्रैफिक सिग्नल लगा होता तो लोग नियम के तहत ही चौराहे से आते जाते। डीएम ने दो माह पहले बैठक में ट्रैफिक सिग्नल लगाने की पहल की थी, लेकिन यह मामला अभी ठंडे बस्ते में है।
खलीलाबाद शहर में एंट्री के लिए मेंहदावल बाईपास, सरैया चौराहा, विधियानी मार्ग, बरदहिया मार्ग से लोगों का आना जाना शुरू होता है। मेंहदावल बाईपास से शहर में प्रवेश करने वाले आजमगढ़ से लगायत आंबेडकर नगर तक जाते हैं। आजाद चौक पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। यहां ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहती है, फिर भी लोग नियमों के विपरीत अपने वाहन निकाल लेते हैं। शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 36 यातायात पुलिस कर्मी लगाए जाते हैं। जो हर चौराहों पर रहते हैं, और लोगों को नियम के तहत वाहन निकालने की अपील भी करते हैं। जाम लगने पर यह यातायात कर्मी कई प्रकार की समस्या से जूझते भी हैं।
पिछले माह डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की थी। इसमें शहर में जाम की समस्या को व्यापारियों ने उठाया था। इस पर डीएम संदीप कुमार ने यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालन के लिए चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए यातायात और नगर पालिका को निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया।