फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no place to stop, the buses may have to turn back.

Sant Kabir Nagar News: ठहराव के लिए स्थान नहीं, लौट सकती हैं बसें

Fri, 09 Jan 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
There is no place to stop, the buses may have to turn back.
मेंहदावल बाईपास पर खड़ी बस-संवाद
संतकबीरनगर। जनपद में प्रयागराज माघ मेला के लिए परिवहन निगम की 30 बसों का आवंटन हुआ है, जिससे जिले से श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने-आने में किसी तरह की समस्या न हो। खलीलाबाद शहर में बस को खड़ा करने के लिए कोई जगह नहीं है। इसके साथ ही सवारियां भी कम मिल रही हैं। इसकी वजह से कुछ बसों के वापस होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में स्थाई बस अड्डा व डिपो न होने के वजह से रोडवेज की बसों के ठहराव का कोई स्थान नही है। जबकि मेंहदावल व मुखलिसपुर में रोडवेज बस अड्डा पूर्व से ही बना हुआ है। इन दोनों स्थानों पर बसें प्रर्याप्त संख्या में खड़ी हो सकती हैं। जबकि खलीलाबाद में सारी व्यवस्था राम भरोसे है। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए शहर के मेंहदावल बाईपास पर अस्थाई बस अड्डा बनाकर देखरेख के लिए एक प्रभारी की व्यवस्था कर दिया गया है। इधर प्रयागराज माघ मेला को देखते हुए परिवहन निगम की तरफ से मेंहदावल बाईपास ओवर ब्रिज के नीचे बसों के खड़ा करने की व्यवस्था किया गया है। वहीं माघ मेला के लिए सवारियां प्रर्याप्त संख्या में नही निकल रही हैं। जिसके वजह से बसें नियमित नही चल पा रही है। इससे विभाग का राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। इसके वजह से बसों के वापस जाने की भी चर्चा हो रही है। खलीलाबाद अस्थाई बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि माघ मेला के लिए अभी प्रर्याप्त सवारियां नही निकल रही हैं। खिचड़ी के आसपास सवारियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed