{"_id":"67d86a90e0a9df874a027960","slug":"there-is-no-direct-bus-to-prayagraj-passengers-are-losing-money-and-time-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-129966-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रयागराज के लिए सीधी बस नहीं, पैसा और समय गंवा रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रयागराज के लिए सीधी बस नहीं, पैसा और समय गंवा रहे यात्री
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को प्रयागराज जाने के लिए बस्ती और गोरखपुर से बस और ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
इससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान तो होता ही है, समय भी अधिक लगता है। प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा पहले थी लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान इसे बंद कर दिया गया।
जिले से प्रयागराज जाने वाले लोगों की संख्या पर्याप्त है। अधिवक्ता, पुलिसकर्मी के साथ ही सरकारी कर्मचारी हाईकोर्ट की वजह से प्रयागराज जाते हैं। भारी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के साथ ही साथ उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र प्रयागराज आते-जाते रहते हैं। यही नहीं पर्यटन के दृष्टिकोण से भी लोग प्रयागराज की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
इन सभी को गोरखपुर जाकर प्रयागराज के लिए बस लेनी पड़ती है। लोकसभा चुनाव से पूर्व चुनाव ड्यूटी के नाम पर हटी बसें आज तक नहीं लौटीं। प्रयागराज के लिए सीधी बस जाने पर मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा तक के लोगों को काफी सुविधा होती है। साथ ही लोगों को अंबेडकरनगर और आजमगढ़ जाने में भी सुविधा होती है।