{"_id":"6a0dfe58735c87dd4102fb42","slug":"there-is-no-diesel-at-11-pumps-in-menhdawal-two-pumps-are-dry-in-mahuli-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150870-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में 11 पंपों पर डीजल नहीं, महुली में दो पंप ड्राई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में 11 पंपों पर डीजल नहीं, महुली में दो पंप ड्राई
विज्ञापन
मेंहदावल में पेट्रोल पर लगी भीड़। संवाद
संतकबीरनगर/मेंहदावल। पेट्रोल-डीजल किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिले के कई पंपों पर तेल के लिए लोग परेशान रहे। महुली इलाके में दो पेट्रोल पंप बंद हैं। मेंहदावल क्षेत्र के 12 में से बुधवार को 11 पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं रहा। कुछ पंपों पर पेट्रोल का वितरण किया गया वहां भी भारी भीड़ नजर आई।
मेंहदावल नगर पंचायत में पांच पेट्रोल पंप स्थित हैं, जबकि विसौवा मार्ग पर एक पंप है। करमैनी मार्ग पर तीन पेट्रोल पंप स्थित हैं। घूरापाली मार्ग पर तीन पेट्रोल पंप हैं। स्थिति यह है कि नगर पंचायत क्षेत्र के टेडुवा में स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल तथा पेट्रोल उपलब्ध रहा। मंगलवार की शाम को पंप पर भारी भीड़ एकत्रित रही। पेट्रोल डीजल लेने के लिए लोगों में होड़ मची थी।
यही स्थिति बुधवार को भी रही। अन्य पंपों पर पेट्रोल की बिक्री होती नजर आई, लेकिन डीजल क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर उपलब्ध न रहने से अफरातफरी का माहौल रहा। व्यावसायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। देर शाम को एक पेट्रोल पंप पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष भी पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
--
पेट्रोल पाने के लिए दिनभर पंप पर होती रही मारामारी
महदेवा नानकार पेट्रोल पंप पर दूसरे दिन वितरित किया गया 500 का पेट्रोल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के महदेवा नानकार पेट्रोल पंप पर बुधवार को पेट्रोल लेने के लिए मारामारी होती रही। बुधवार को पेट्रोल पंप प्रबंधन द्वारा डीजल समाप्त होने के बाद पेट्रोल का वितरण शुरू किया गया। सुबह से ही पेट्रोल पंप पर भारी लाइन देखने को मिल रही थी। लोग पेट्रोल लेने के लिए आपाधापी मचा रहे थे लाइन में लगे कुछ बाइक वाले हार्न बजाकर लोगों का ध्यान भंग कर रहे थे। पेट्रोल पंप प्रबंधन द्वारा प्रत्येक वाहन को 500 से अधिक पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था।