फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no deployment of sweeper in Dudhara for four years

Sant Kabir Nagar News: चार साल से दुधारा में नहीं है सफाईकर्मी की तैनाती

Sat, 17 Jun 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
There is no deployment of sweeper in Dudhara for four years
दुधारा गांव में नालियां जाम, सड़क पर फैला गंदा पानी
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां केे ग्राम पंचायत दुधारा में पिछले चार साल से सफाईकर्मी की तैनाती नहीं हो सकी है। गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव की नालियां जाम हैं। पानी सड़क पर फैला हुआ है। जिससे मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

दुधारा गांव के मुहम्मद परवेज अख्तर, हाजी वसी अहमद खां, मुहम्मद अहमद खां, महफूजुर्रहमान, मौलाना नूरूल्लाह, चुन्नी लाल शर्मा, अब्दुल कदीर, अब्दुल करीम, अहमदुल्लाह, इसरार अहमद, मुहम्मद सलमान, अजय कुमार, सोहनलाल गुप्ता, जावेद अहमद, प्रेम प्रकाश उर्फ पप्पू, इमरान अहमद, अलाउद्दीन, रूआब अली अंसारी ने बताया कि गांव की आबादी लगभग आठ हजार है। इतने बड़े गांव में एक भी सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। यह गांव जेई, एईएस प्रभावित गांवों की सूची में भी शामिल है। इसके बाद भी जिम्मेदार लापरवाही बरत रहें हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मी की तैनाती नहीं होने के कारण गांव की नालियों की साफ सफाई नहीं हो पा रही है। जिससे मच्छर जनित तथा संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम ने बताया कि ब्लॉक के जिम्मेदारों से बार बार अनुरोध के बाद भी न तो सफाईकर्मी की तैनाती की गई और न ही रोस्टर से साफ सफाई कराई गई है। जिसके कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर पसरा हुआ है। एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सफाई कर्मी की तैनाती जिला स्तर से होती है। रिपोर्ट भेजी गई है। वैसे रोस्टर से सफाई कराई जाती है। रोस्टर लगाकर सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed