{"_id":"64e647bc9546d8eb3502ddd8","slug":"there-is-no-cleaning-of-the-religious-place-anger-among-the-villagers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-1933-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धार्मिक स्थल की नहीं होती सफाई, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धार्मिक स्थल की नहीं होती सफाई, ग्रामीणों में आक्रोश
Wed, 23 Aug 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
- पौली ब्लॉक के शंकरपुर में स्थित काली मंदिर की व्यवस्था बदहाल
-सफाई कर्मी के न आने से ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत शिवबखरी के राजस्व गांव शंकरपुर में स्थित काली मंदिर पर साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है। यहां पर सफाई कर्मी के न आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीण शौकत अली, हिंदकुमार यादव, रामजतन, विजय सिंह, सत्यजीत पांडेय, दुर्गा शक्ति देवी, राधिका, भानमती, कौशिल्या देवी सहित तमाम लोगों ने बताया कि सावन मास में काली मंदिर पर कड़ाही चढ़ाई जाती है व पूजा आदि होते हैं। इस समय मंदिर के चारों तरफ घनी झाड़ियां उग गयी हैं। जिसकी वजह से वहां बैठने व आने-जाने वालों को दिक्कत होती है। सफाई कर्मी सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इसकी शिकायत कई बार की गई बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने मंदिर और आस-पास सफाई कराए जाने की मांग की। इस संबंध में एडीओ पंचायत दल सिंगार यादव ने कहा कि काली मंदिर और आस-पास की साफ सफाई कराया जाएगा। इसके लिए सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।