फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is increased brightness in the markets on Navratri, faces of shopkeepers blossomed

Sant Kabir Nagar News: नवरात्र पर बाजारों में बढ़ी रौनक, दुकानदारों के चेहरे खिले

Wed, 18 Oct 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
There is increased brightness in the markets on Navratri, faces of shopkeepers blossomed
संतकबीरनगर। नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ देखने को मिल रही है। उधर, कारोबारियों ने भी त्योहारी सीजन को देखते हुए अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर निकाले हैं। कारोबारियों की मानें तो कारोबार के लिहाज से अगला एक माह सबसे अहम हैं। नवरात्रि के बाद दशहरा, धनतेरस, दीपावली त्योहार आ रहे हैं। साथ में शादियों के मुहूर्त भी शुरू होने वाले हैं। ऐसे में गहनों, कपड़ों से लेकर गाड़ियों तक की खरीदारी बढ़ने वाली है।
विज्ञापन


खलीलाबाद शहर में कपड़े, इलेक्ट्रानिक, ज्वैलरी, बर्तन आदि की दुकानों पर लोग खरीदारी के लिए जुट रहे हैं। सबसे ज्यादा कपड़ों की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही दीपावली पर्व को देखते हुए दुकानदार कई तरह के ऑफर भी दे रहे हैं। कपड़ा व्यापारी विवेक छापड़िया ने बताया कि बाजारों में नवरात्र के साथ ही रौनक लौटने लगी है। यह सीजन कारोबारियों के लिए हर साल अच्छा रहता है। उम्मीद है दीपावली तक शहर में अच्छा कारोबार होगा। लोग कपड़ों की खरीदारी के लिए आ रहे हैं। इसके साथ ही दीपावली के बाद शादी विवाह का कार्यक्रम भी शुरू हो जाएगा। वही इलेक्ट्रानिक दुकानदार संजय ने बताया कि फ्रिज, पंखा समेत अन्य उपकरण पर आफर भी है। इसमें 10 से 15 प्रतिशत तक छूट भी दी जा रही है। इसी तरह से बाइकों पर भी तमाम तरह के ऑफर लगाए गए है। चांदी का सिक्का समेत अन्य गिफ्ट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed