{"_id":"6743a05be6b469161b00b2a4","slug":"there-are-more-patients-with-fever-and-cough-examination-of-sputum-of-old-patients-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124345-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बुखार व खांसी के मरीज रहे अधिक, पुराने मरीजों के बलगम की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बुखार व खांसी के मरीज रहे अधिक, पुराने मरीजों के बलगम की जांच
Mon, 25 Nov 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सबसे ज्यादा बुखार और खांसी के मरीज आए। हालांकि खांसी के 10 मरीजों को बलगम जांच के लिए जिला क्षय रोग अस्पताल पर भेजा गया। साथ ही अन्य मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास पर इलाज कराने काफी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में बुखार औ खांसी के मरीज सर्वाधिक रहे। कुल 72 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें 30 मरीज बुखार से पीड़ित थे। साथ ही स्कीन, पेट, घुटने और उल्टी-दस्त के मरीज शामिल रहे। खासी के 10 मरीज पहुंचे। इन मरीजों को बलगम जांच के लिए क्षय रोग अस्पताल पर भेजा गया, ताकि जांच में खासी की वजह पता चल सके।
शिविर में पहुंचे मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली। शिविर में जांच कराने आई संगीता, जगरू, आयशा आदि ने बताया कि उन्हें पांच दिन से बुखार आ रहा है, जिसे दिखाने आई थे। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। इस दौरान डॉ नागेंद्र, सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
27 मरीजों की जांच कर दी गई दवा
रोसयाबाजार। पीएचसी रोसया पर जन आरोग्य मेला लगा। यहां पर बुखार, खांसी, जुकाम, दाद और शुगर के मरीज आए। मरीज बालकेश, मंगल ने बताया कि पांच दिनों से बुखार था, जो उतर नहीं रहा है। दिखाने आए थे। दवा मिली है और तीन दिन बाद फिर दिखाने को कहा है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 27 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर डाॅक्टर अश्वनी यादव, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय आदि मौजूद रहे।