फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ... then the moneylender became the reason for Sushil's death.

Sant Kabir Nagar News: ... तो सूदखोर बने सुशील की मौत की वजह

Sat, 05 Oct 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 05 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
... then the moneylender became the reason for Sushil's death.
- मोबाइल में मिला धमकी भरा संदेश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटना मौत की वजह, हत्या का केस
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार की सुबह गौरापार गांव के पास बाग में पेड़ से लटका मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के मिठना सिठना वार्ड निवासी सुशील की मौत दम घुटने के कारण होना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सुशील के मोबाइल फोन में रुपये के लिए भेजा गया धमकी भरा संदेश मौत की वजह की तरफ इशारा कर रहा है।

नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के मिठना सिठना वार्ड निवासी 28 वर्षीय सुशील पुत्र गिरजेश का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर से आठ किलोमीटर दूर गौरापार गांव के पास बाग में पेड़ से लटका मिला था। शव मिलने के बाद परिवार के लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे थे। बृहस्पतिवार की देर रात मृतक के पिता गिरजेश यादव की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने जब सुशील के मोबाइल की छानबीन शुरू की तो उसमें रुपये की लेनदेन को लेकर संदेश वाट्सएप पर मिला था, जिसमें सुशील को धमकी दिया गया था। पुलिस इस मामले की जांच तेज कर दी है। सुशील पुराने ट्रैक्टर खरीदने और बेचने का काम करता था। इधर मकान का निर्माण भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मकान के निर्माण के दौरान आई आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए वह ब्याज पर कुछ लोगों से रुपये लिया था, जिसे लौटाने के लिए कर्ज देने वाले लोग महीनों से दबाव बना रहे थे, जिससे सुशील परेशान था। बृहस्पतिवार की सुबह जिस स्थान पर उसका शव मिला वहां पर बुधवार को दिन में दो-तीन बार आने जाने की बात गांव के लोग बता रहे हैं।

शनिचरा बाजार में सीसीटीवी फुटेज में भी वह आता जाता दिखाई दे रहा था। पुलिस की जांच में अब तक जो बात सामने आ रही है उसमें रुपये का लेनदेन ही सुशील के मौत का कारण दिखाई दे रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से उसकी मौत होना बताया गया है, लेकिन दम कैसे घुटा, पेड़ से खुद लटका या लटकाया गया, इस बात की तहकीकात करने में पुलिस जुटी हुई है।


एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशील की मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। अज्ञात के विरुद्ध इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। अब तक की गई जांच में रुपये का लेनदेन ही सामने आ रहा है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed