फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Then the city in the JD of encroachment, difficulty in traffic due to jam

फिर अतिक्रमण की जद में नगर, जाम से आवागमन में मुश्किल

Tue, 30 Aug 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Then the city in the JD of encroachment, difficulty in traffic due to jam
गोलाबाजार में सड़क की पटरी पर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : KHALILABAD
फिर अतिक्रमण की जद में नगर, जाम से आवागमन में मुश्किल
विज्ञापन

ठप पड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क की पटरियों तक सजीं दुकानें
-पालिका प्रशासन का दावा, सोमवार से चलेगा अभियान
संतकबीरनगर। नगर पालिका प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान करीब चार माह से ठप पड़ा हुआ है। इसका असर यह है कि खलीलाबाद कस्बे में सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं लोग घटों तक जाम में फंस जा रहे हैं। पालिका प्रशासन ने दावा किया कि सोमवार से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
खलीलाबाद कस्बे के मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, बैंक चौराहा, मेंहदावल रोड, त्रिपाठी मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, बरदहिया बाजार आदि जगहों पर सड़क की पटरियों पर दुकानें सज गईं हैं। सड़क की थोड़ी बची जगह पर ही ठेला वालों का भी कब्जा है। जिससे शहर की सड़कें सिकुड़ गई हैं और लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही आए दिन शहर में जाम की समस्या बनी हुई है। खासकर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बसों के आने-जाने से जगह कम रहने से अक्सर जाम लग रहा है, लेकिन पालिका प्रशासन आंखें मूूंदे हुए है। साथ ही शहर में आने वाले लोग अपने वाहन खड़ा करने के लिए भटकते हैं। कारण यह है कि जहां पर वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं, वहां पर भी दुकानें सज रही हैं। ऐसे में लोग अपने वाहन जहां जगह दिखती है, वहीं वाहन खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

छाजन डालने से बढ़ी समस्या
पटरी दुकानदारों ने छाजन डालकर सड़क पर स्थायी रूप से कब्जा कर लिया है। जिससे समस्या और बढ़ गई है। शहर में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आए दिनेश कुमार, राम हित आदि ने कहा कि पटरियों पर अतिक्रमण होने के कारण समस्या खड़ी हो गई है। अक्सर जाम लगने से समय की बर्बादी हो रही है। इस समस्या पर नगर पालिका प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से चलेगा अभियान
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शहर में लाउडस्पीकर से एनाउंस कराया गया है, जो लोग सड़क की पटरियों पर कब्जा जमाए हुए हैं, वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए नुकसान के लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे।
- सुरेश मौर्य, ईओ, नगरपालिका संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed