फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   theft jewelry women

Sant Kabir Nagar News: महिला के गले से मंगलसूत्र उड़ा ले गई

Mon, 05 Jun 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
theft jewelry women
धनघटा। खलीलाबाद से टेंपो में सोमवार को बैठकर घर लौट रही एक महिला के गले से मंगलसूत्र चुराकर दो ठग महिलाएं फरार हो गईं। पीड़ित महिला पुलिस सहायता बूथ नाथनगर पहुंची। पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला को साथ लेकर ठगों की काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के हैंसर कस्बा निवासी सुनीता पत्नी संजय सोमवार को खलीलाबाद से टेंपो से घर लौट रही थी। उसी दौरान कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नौरंगिया में दो महिलाएं उक्त टेंपो में सवार हुईं। महुली क्षेत्र के मैनसिर में दोनों महिलाएं उतर गईं। सुनीता देवी को अहसास हुआ कि उनके गले का मंगलसूत्र गायब है। उन्हाेंने शोर मचाते हुए दोनों महिलाओं को रोकने का प्रयास किया। उसी बीच दोनों ठग महिलाएं पीछे से पहुंचीं और सहयोगी की बोलेरो में सवार होकर नाथनगर की तरफ भाग गईं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला रोते -बिलखते नाथनगर पुलिस सहायता बूथ पर पहुंची और पुलिस कर्मियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस पीड़ित महिला को लेकर मैनसिर गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि देखने में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed