फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Theft incidents are not being stopped and are not being exposed.

Sant Kabir Nagar News: चोरी की वारदात पर नहीं लग रही रोक, न हो रहा पर्दाफाश

Sun, 19 Nov 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 19 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Theft incidents are not being stopped and are not being exposed.
संतकबीरनगर। जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल भी उठ रहे हैं। चोर पहले रेकी कर रहे हैं फिर वारदात कर रहे हैं। इससे पुलिस के मजबूत दावों की पोल खुल रही है। इधर एक सप्ताह में जिले में 10 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसका खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के गांधीनगर में 10 नवंबर की रात चोर ने एक व्यापारी के घर के चैनल का ताला तोड़कर कमरे में रखा पौने तीन लाख नकदी उठा ले गए थे। उस मामले में अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर पर केस दर्ज किया था। दो दिन पहले बरदहिया बाजार में दो व्यापारियों के घरों पर चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। इधर मेंहदावल थाना क्षेत्र के सौनारा, एकला, जब्बार, साड़े के करीब आठ घरो में पांच दिन पूर्व चोरी की घटनाएं हुई थीं, हालांकि इस मामले में छह टीमें गठित की गई हैं। इस मामले में कुछ लोगाें को हिरासत में लिया गया था और पूछताछ की गई थी। इसी तरह से धनघटा क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। उसका भी खुलासा नहीं हो पाया है। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी समेत अन्य टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed