फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Theft in two houses, jewelery worth five lakhs stolen

Sant Kabir Nagar News: दो घरों में चोरी, पांच लाख के जेवरात उड़ाया

Sun, 17 Dec 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 17 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Theft in two houses, jewelery worth five lakhs stolen
कोतवाली क्षेत्र के कसैला गांव में आंनद दूबें के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के दो घरों में शनिवार की रात चोरी हुई है। दोनों घरों से चोर नकदी और लगभग पांच लाख के जेवरात उठा ले गए है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गायत्री मंदिर के समीप राजन का घर है और वहीं पर चाय की दुकान चलाते है। उनका परिवार चार दिन पूर्व शादी में गया था। उनके घर पर ताला लगा था। रविवार की सुबह जब वह घर लौटे तो देखा की बाउंड्री की दीवाल से ईंटा हटाया गया है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली थी। रखे जेवर गायब थे। राजन ने बताया कि करीब ढाई लाख के जेवर गायब है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। इसी तरह से कसैला में आनंद कुमार दुबे का घर है। उन्होंने बताया कि पेपर देने बिहार गए थे। घर पर ताला बंद था। रविवार को आए तो देखा की कमरे से 50 हजार रुपये नकद और जेवरात गायब है। जेवरात की कीमत डेढ़ लाख से अधिक है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना डायल 112 पर दिया। पुलिस आई और जांच पड़ताल की है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed