फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Theft in three houses including BJP's district minister

Sant Kabir Nagar News: भाजपा के जिला मंत्री समेत तीन घरों में चोरी

Fri, 20 Jan 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Theft in three houses including BJP's district minister
भाजपा के जिला मंत्री समेत तीन घरों में चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने एक मामले में दर्ज किया केस
दो मामलों की तहरीर मिलने से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। बृहस्पतिवार को धनघटा क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों में चोरों ने हाथ साफ किया। कहीं ताला तोड़कर तो कहीं खिड़की तोड़कर चोर घर के अंदर दाखिल हुए। भाजपा के जिला मंत्री समेत तीन घरों से जेवरात और अन्य सामान उठा ले गए। पुलिस ने एक मामले में चोरी का केस दर्ज किया है, जबकि दो मामलों में तहरीर मिलने से इन्कार कर रही है।
भाजपा के जिला मंत्री रामपुर छितौनी गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ साधु यादव परिवार के साथ प्रयागराज स्नान करने गए हैं। घर पर बच्चे और बुजुर्ग मौजूद हैं। अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों ने सूचना दी कि खिड़की तोड़कर चोर घर में घुस गए। घर से जेवरात, कपड़ा, बर्तन आदि उठा ले गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना डेफरा गांव निवासी गुड्डू ओझा के घर हुई। चोर यहां भी खिड़की के रास्ते अंदर घुसे और जेवरात, कपड़ा आदि उठा ले गए। तीसरी घटना उमरिया बाजार की है। राजेश गुप्ता की कपड़े की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। पीड़ित ने बताया कि कपड़े और नकदी चोर उठा ले गए। पीड़ितों ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दी गई है, जबकि एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि उमरिया बाजार निवासी राजेश गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed