{"_id":"6491e813287bce849d08de34","slug":"theft-in-four-house-khalilabad-news-c-7-1-213621-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बीएसएफ जवान समेत चार घरों से 15 लाख के जेवरात और नकदी उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बीएसएफ जवान समेत चार घरों से 15 लाख के जेवरात और नकदी उठा ले गए चोर
Tue, 20 Jun 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के डारी डीहा गांव में चोरी की घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डारीडीहा गांव में सोमवार की रात चोर बीएसएफ जवान समेत चार परिवार के कमरों का ताला तोड़कर अंदर घर घुस गए। चोर चारों परिवारों के घर से करीब 15 लाख के जेवरात और 22,000 रुपये उठा ले गए। चोर गांव से उत्तर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में बैग, आधार कार्ड, फोटो आदि फेंक गए। सूचना पर मंगलवार को सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंच गए घटना की जानकारी जुटाई। डारीडीहा गांव निवासी बीएसएफ जवान राजकुमार पुत्र रविंद्र कुमार और उनके चाचा रामदास, अरविंद व जयकरन का परिवार एक ही मकान में बने अलग-अलग कमरे में रहता है। सोमवार की रात सभी का परिवार भीषण गर्मी की वजह से छत पर सोया था, जबकि मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। रात में किसी समय चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चाेरों ने चारों लोगों के कमरों को खंगाला।
बीएसएफ जवान की मां फूला देवी ने बताया सोमवार की शाम खाना खाकर गर्मी की वजह से छत पर जाकर सो गए। रात में दरवाजे का ताला काटकर चोर अंदर घुस गए और कमरे में रखे 15 लाख रुपये की कीमत के जेवरात और 22,000 रुपये उठा ले गए। इसमें फूला देवी के कमरे से हार, माला, कंगन, चार जोड़ी पायल अंगूठी दो और 12,000 रुपये ले गए, जबकि रामदास पुत्र रामप्यारे के कमरे से तीन झुमका, दो मंगलसूत्र, हार, नथिया, टीका, बाली, तीन अंगूठी, सीकड़ और 7000 रुपये उठा ले गए।
इसी तरह जयकरन पुत्र राम प्यारे के कमरे से चार जोड़ी पायल, झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र, सीकड़ ले गए, जबकि अरविंद पुत्र राम प्यारे के कमरे से माला, दो अंगूठी, हार, झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी, नथिया, टीका, झाली और 3000 रुपये उठा ले गए। मंगलवार की सुबह पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बाद में आसपास के लोग जुट गए। पीड़ित परिजनों ने पहले 112 नंबर को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ कांटे चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना स्थल से उत्तर करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में फेंका गया खाली बैग, फोटो, आधार कार्ड आदि बरामद किया। बाद में सीओ दीपांशी राठौर और कोतवाल सर्वेश राय मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर दिए जाने पर केस दर्ज किया जाएगा। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।