{"_id":"61d7376044254d1a121c6d56","slug":"theft-in-five-houses-of-three-villages-of-bakhira-area-on-the-same-night-khalilabad-news-gkp422751168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात बखिरा क्षेत्र के तीन गांवों के पांच घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात बखिरा क्षेत्र के तीन गांवों के पांच घरों में चोरी
विज्ञापन

-फोटो है
- चोरों ने हेडकांस्टेबल, अधिवक्ता, प्रधान समेत पांच घरों को बनाया निशाना
- पुलिस की गश्त और सक्रियता पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा /बखिरा (संतकबीरनगर)। बुधवार की रात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांवों के पांच घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पांचों घरों से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी आदि सामान उठा ले गए। अचानक तीन गांवों में हुई चोरी की घटना से पुलिस की गश्त और सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के कांटा मानसिंह गांव निवासी अखिलेश पाठक अधिवक्ता हैं, जबकि उनके पिता मार्कंडेय पाठक पूर्व प्रधान हैं। अधिवक्ता अखिलेश पाठक ने बताया कि वह खलीलाबाद रहते हैं। बृहस्पतिवार को कांटा मानसिंह गांव स्थित उनके घर में चोरी होने की सूचना मिली तो वे गांव गए। उन्होंने बताया कि चोर घर की खिड़की की ग्रील उखाड़कर अंदर घुसे थे। चोरों ने चार सोने की चेन, सोने का हार, चार अंगूठी व चांदी के बर्तन आदि उठा ले गए। चोरी गए सामानों की अनुमानित कीमत सात लाख रुपये है। इसी तरह चोरों ने ग्राम प्रधान नंदलाल चौधरी के घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दो बॉक्स उठा ले गए। पीड़ित प्रधान ने बताया कि दस हजार नगद व चांदी के सिक्के अन्य जरूरी कागजात थे। इसी प्रकार चंद्रप्रकाश चौधरी के घर के पीछे लगे चैनल का ताला तोड़कर चोर 50 हजार नकदी व सोने- चांदी के जेवरात चुरा ले गए। इसी तरह चोर क्षेत्र के ही जसवाल भरवलिया गांव निवासी रुद्रप्रताप तिवारी के घर में चोरी की वारदात की। चोर उनके घर से जेवरात व कुछ नकदी उठा ले गए। उसी क्रम में चोर क्षेत्र के कानापार निवासी हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इनके घर के शटर का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस थे। पीड़ित हेडकांस्टेबल महेंद्र यादव ने बताया कि वह देवरिया जनपद में तैनात हैं। बच्चों की शिक्षा की वजह से पत्नी गोरखपुर में ही रहती हैं, जबकि गांव पर घर में ताला बंद था। चोर उसके घर से कीमती साड़ियां, जेवरात व एलसीडी टीवी आदि उठा ले गए। करीब 70 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। एसओ विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि सूचना पर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।