फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Theft cases are increasing... patrolling and surveillance are being exposed

Sant Kabir Nagar News: बढ़ रहे चोरी के मामले... खुल रही गश्त और निगरानी की पोल

Sun, 08 Dec 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 08 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Theft cases are increasing... patrolling and surveillance are being exposed
एक सप्ताह के भीतर हो चुकी हैं चोरी की कई वारदात, किसी का भी खुलासा नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे पुलिस की गश्ती की पोल खुल रही है। एक सप्ताह में चोरी की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। जिनमें लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोर उठा ले गए हैं। लगातार हो रही चोरी ने पुलिस का दर्द बढ़ा दिया है। पुलिस अभी तक किसी भी चोरी की घटना के तह तक नहीं पहुंच पाई है।

बेखौफ चोरों ने एक सप्ताह के भीतर कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस की कई टीमें जांच में लगी हैं। इसके बाद भी चोरों की भनक पुलिस को नही लग पा रही है। जहां चोरी हुई वहां कुछ स्थानों पर कैमरे लगे नहीं मिले। बखिरा क्षेत्र के बंधवा गांव में पुलिस की जांच के बाद कोई कैमरा आसपास नहीं मिला। जिसकी वजह से पुलिस को कोई फुटेज नहीं मिल सका। वहीं नेदुला में हुई चोरी में घटनास्थल के बगल में पड़ोसी के घर मेें सीसीटीवी कैमरे लगा हुआ था, जिसके बाद भी अभी तक पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


अयोध्या गया था परिवार, चोरों ने खंगाला घर
नेदुला निवासी शैलेंद्र गौतम 30 नवंबर को परिवार समेत ससुराल गए थे। वहां से एक दिसंबर को बच्चों के साथ अयोध्या चले गए। दो दिसंबर को जब घर नेदुला आए तो घर के चैनल का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा पत्नी का सोने का हार, सोने की चार चेन, छह सोने की अंगूठी समेत दस लाख रुपये के जेवरात एवं पांच हजार रुपये नकदी चोरी हो गया था। पड़ोस में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर सोए थे परिजन, चोरों ने साफ किया घर
बंधवा गांव निवासी परमात्मा श्रीवास्तव छह दिसंबर की रात के समय घर के बाहर सोए हुए थे। उनके भाई और पत्नी बरामदे में सो रहे थे। रात के समय घर के पीछे से घुसे चोरों ने दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, पांच सोने की अंगूठी, एक झुमका, एक जोड़ी पावजेब, दस जोड़ी पायल, पांच चांदी की तस्तरी उठा ले गए। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो काफी खोजबीन व तलाश के बाद आसपास कोई कैमरा लगा नहीं मिला।

किराना दुकान से चोर ले गए लाखों की नकदी
मुकेश जायसवाल निवासी बखिरा के अनुसार तिराहे पर किराने की दुकान है। 27 नवंबर को वह रोजाना की तरह रात आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह आकर देखा तो दुकान के भीतर बैग में रखे 6.30 लाख रुपये गायब मिले। दुकानदार ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग दुकान के आगे लगे टीनशेड को हटाकर दुकान में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां आसपास सीसीटीवी कैमरा खराब मिला।


चोरी की घटनाओं के खुलासे में पुलिस टीम लगी हुई है। स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी टीम भी घटनाओं की जांच कर रही है। जल्द की घटना में संलिप्त चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
- सुशील कुमार सिंह,
एएसपी

08जेएनडी17: बैंक के अंदर घुसा चोर। स्रोत सीसीटीवी

08जेएनडी17: बैंक के अंदर घुसा चोर। स्रोत सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed