{"_id":"617ada9aa8c862657706e369","slug":"theft-case-registerd-after-court-order-khalilabad-news-gkp414579115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत चार के खिलाफ चोरी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत चार के खिलाफ चोरी का केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को भुजैनी गांव निवासी दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया।
भुजैनी निवासी संजय कुमार तिवारी का आरोप है कि उनके पट्टीदार आनंद कुमार उर्फ बृजेश तिवारी, आदित्य तिवारी, शोभा तिवारी और सच्चिदानंद तिवारी ने गोलबंद होकर 28 मई 2021 को उसके कमरे का ताला तोड़ दिया। आरोप है कि कमरे में रखे दो बोरा चावल, टेबल आदि घर की सामग्री उठा ले गए। सूचना देने पर डायल 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। उसकी वीडियो रिकार्डिंग हुई। पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आनंद कुमार उर्फ बृजेश तिवारी, आदित्य तिवारी, शोभा तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुुसार कार्रवाई की जाएगी।