{"_id":"6962aa988b3c13f7e1093335","slug":"the-youths-were-beaten-after-their-bicycles-were-knocked-down-a-report-was-filed-10-days-later-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144229-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साइकिल गिराकर युवकों को पीटा, 10 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साइकिल गिराकर युवकों को पीटा, 10 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज
Sun, 11 Jan 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के मंझरिया तिवारी में खेत देखने गए एक ही परिवार के दो युवकों को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दस दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
तहरीर में मालती देवी पत्नी चुन्नीलाल ने कहा है कि उनका पुत्र प्रिंस व नाती संजय 30 दिसंबर को साइकिल से गेहूं की फसल देखने गए थे। रास्ते में सचिन, सच्चिदानंद, छोटकू व महादेव व कुछ अज्ञात लोग बाइक खड़ी कर मेरे पुत्र की साइकिल के पास रुक गए।
जब हम वापस आए तो आरोपित जाति सूचक गाली देते हुए मार पीटकर साइकिल तोड़ दी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद