{"_id":"68110edf100b0e286901f2d7","slug":"the-youth-was-beaten-badly-and-admitted-to-the-medical-college-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-131909-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवक को बुरी तरह पीटा, मेडिकल काॅलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवक को बुरी तरह पीटा, मेडिकल काॅलेज में भर्ती
Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उस्का खुर्द गांव के एक युवक को कुछ लोगों ने मिलकर बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। उसका मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक नामजद समेत दर्जन भर आरोपियों पर बलवा, मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उस्का खुर्द गांव की निवासी सुनीता देवी ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उनका बेटा विशाल अपने दोस्तों के साथ 27 अप्रैल की रात नौ बजे के करीब अपनी मौसी के घर शादी में जा रहा था। इस दौरान अचानक उमरीकला चौराहे पर किसी बात को लेकर उसी गांव के निवासी लखन चौधरी तथा 11-12 अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह से मारना-पीटना शुरू कर दिया। नतीजा यह हुआ कि उनके बेटे का सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। दोस्तों ने भी बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी मार-पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत दर्जन पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।