फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The young man who came to his in-laws fell from the roof, died

Sant Kabir Nagar News: ससुराल आया युवक छत से गिरा, मौत

Sun, 19 Nov 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 19 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to his in-laws fell from the roof, died
धनघटा। महुली क्षेत्र के परमेश्वरपुर के केवटहिया मोहल्ले में ससुराल आया 30 वर्षीय युवक छत से गिर गया। परिजन उसे सीएचसी नाथनगर ले गए। वहां से उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर महुली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेलवाडाड़ी गांव निवासी सुरेश उर्फ राम सुरेश (30) पुत्र जगदीश शुक्रवार को ससुराल परमेश्वरपुर के केवटहिया गांव आया था। ससुर भोला निषाद के अनुसार, रात में भोजन के बाद सुरेश दो मंजिला मकान की छत पर सोने चला गया। देर रात लघु शंका के लिए उठा। अचानक संतुलन खोकर छत से नीचे गिर गया। आवाज सुनकर लोगों की नींद टूटी। उसे सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन सुरेश उर्फ राम सुरेश को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। इधर, मौत की खबर घर पर आई तो मृतक के घर और ससुराल में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed