फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The world is seeing the power of a strong and prosperous India: Chief Minister

सशक्त व समृद्ध भारत का दुनिया देख रही दम : मुख्यमंत्री

Mon, 26 May 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The world is seeing the power of a strong and prosperous India: Chief Minister
मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अ​भिवादन करते हुए योगी आदित्यनाथ 
संतकबीरनगर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम में 1515 करोड़ की 528 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान जनसभा में उन्होंने कहा कि दुनिया सशक्त और समृद्ध भारत का दम देखी रही है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने पूरी दुनिया को ताकत का एहसास कराया है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है। दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है। एक राष्ट्र श्रेष्ट राष्ट्र का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक सबसे शक्तिशाला राष्ट्र बनाने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहा है। इसमें 140 करोड़ भारतीयों का योगदान शामिल हैं। ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायताें, जिला पंचायताें व अन्य के जरिए विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले लोगों को विश्वास नहीं था, लेकिन अब लोगों को विश्वास डबल इंजन सरकार पर बना है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सहित तमाम एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। इससे विकास की गति और तेज होगी। दुनिया ने प्रयागराज में भव्य व दिव्य कुंभ का सफल आयोजन देखा। 66 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। यह अपने आप में कीर्तिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इससे लोगों का सपना साकार हुआ है। तामेश्वरनाथ धाम को कारीडोर बनाने की सीएम ने घोषणा की और कहा कि इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर गोसाइयों और स्थानीय दुकानदारों से वार्ता कर उनके व्यवस्थित पुर्नवास की व्यवस्था कराएं, ताकि कारीडोर के लिए बेहतर माहौल बनाया जा सके।
उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि कारीडोर के लिए कार्य योजना बनाकर शीघ्र भेजें, ताकि स्वीकृति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। 10 करोड़ लोगों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, 12 करोड़ को शौचालय, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ, 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देने का कार्य किया गया। लाभार्थी परक योजनाओं से वंचित लोगों के लिए जीरो पावर्टी के तहत जल्द ही योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, सदर विधायक अंकुरराज तिवारी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, एमएलसी संतोष सिंह, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, इंद्रजीत मिश्र, अष्टभुजा शुक्ल, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed